मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बृजमोहन की बेटी के विवाह समारोह में शिरकत करने आज आयेंगे कई वीआईपी 

रायपुर. प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल की पुत्री डॉ. शुभकीर्ति अग्रवाल का विवाह आज राजधानी रायपुर में होगा। इसके लिए कृषि कॉलेज के सामने 45 एकड़ में बड़ा डोम बनाया गया है। विवाह में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसमें कई केंद्रीय मंत्री और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ और कुछ राज्यों के राज्यपाल भी शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के कई मंत्री भी आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।
भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का कद बड़ा माना जाता है, वे छत्तीसगढ़ के पहले मप्र में भी मंत्री रहे हैं। ऐसे में जबकि उनकी पुत्री का विवाह हो रहा है तो इसकी बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। विवाह के लिए कोई भी होटल छोटा पड़ सकता है, इसको देखते हुए कृषि कॉलेज के सामने 45 एकड़ में डोम बनाया गया है, ताकि विवाह समारोह में आने वालों को परेशानी न हो। वहां पर पार्किंग भी बड़े पैमाने पर हो सकती है।

ये वीआईपी आएंगे

विवाह समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ वीआईपी आएंगे। अब तक जिनका आना तय है हुआ है, उनमें सबसे अहम मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री शामिल हैं। श्री चौहान अपने मंत्रियों के साथ आज रात को 8 बजे यहां पहुंचेंगे। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सभी रात को वापस लौट जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर, संजय जोशी पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, अरुण सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, रेणुका सिंह, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा,झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मप्र के स्पीकर गिरीश गौतम आज आएंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एक दिन पहले ही पहुंच चुके हैं। इसी के साथ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, रितेश्वर महाराज भी आएंगे। प्रदेश भाजपा के सारे नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और सांसद भी शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button