मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं राज्यपाल, प्रधानमंत्री के समक्ष जताई इच्छा

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने इस्तीफे की इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष व्यक्त कर दी है। उन्होंने पीएम से कहा है कि वे सभी राजनैतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होकर जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल अकसर पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने के आरोप को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहते हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में अपना शेष जीवन व्यतीत करने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे हमेशा प्रधानमंत्री से प्यार और स्नेह मिला है और मुझे इस संबंध में भी ऐसा ही मिलने की उम्मीद है। कोश्यारी ने कहा है कि यह बहुत सम्मान की बात थी कि मुझे महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर सेवा करने का मौका मिला, उस महाराष्ट्र का जो संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमि है। पिछले तीन सालों में मुझे महाराष्ट्र की जनता से जो प्यार मिला है, मैं वो कभी नहीं भूल सकता हूं।

Related Articles

Back to top button