न्यूजीलैंड के खिलाड़ी सेंटनर ने छत्तीसगढ़ी में किया अभिवादन, बोले- मैच के लिए हम तैयार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी सेंटनर ने छत्तीसगढ़ी में किया अभिवादन, बोले- मैच के लिए हम तैयार





रायपुर। 21 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का मैच होने वाला है। वहीं मैच से एक दिन पहले आज स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम ने अभ्यास किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मिचेल सेंटनर ने मीडिया से चर्चा की। सेंटनर ने जय जोहार कह कर छत्तीसगढ़ वासियों का अभिवादन भी किया है। साथ ही यह भी कि हमारी तैयारी पूरी है। रायपुर का स्टेडियम बहुत अच्छा है। आज हमने कल की मैच की प्रैक्टिस की है। इसके साथ ही हमने बॉलिंग और बैटिंग ज्यादा फोकस किया।

सेंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम भारतीय टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। कोहली, शुभमन गिल के लिए खासकर तैयारी की गई है। वहीं दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड टीम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। बता दें 18 जनवरी को हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हरा कर रोमांचक जीत दर्ज की थी।

पहला वनडे में जीत के भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। जहां दूसरे वनडे में भारत का लक्ष्य एक बार फिर जीत दर्ज कर सीरीज जीतने की होगी तो वहीं न्यूजीलैंड भी इस सीरीज में जीत का खाता खोलने के इरादे से मैदान में उतरेगी। जहां टीम इंडिया हैदराबाद में पहला मैच जीतकर यहां आई है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी काफी मजबूत दिख रही है।








Related Articles

Back to top button