मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

यूक्रेन ने ठुकराया रूस का युद्धविराम का आदेश, जेलेंस्की के इनकार के बाद फिर से भीषण युद्ध 

यूक्रेन 
यूक्रेन ने शुक्रवार से शुरू होने वाले रूस के 36 घंटे के युद्धविराम के आदेश को एक चाल बताकर खारिज कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से भयानक युद्ध छिड़ गया है। वहीं, अमेरिका और जर्मनी ने कहा है, कि वो यूक्रेन की मदद के लिए कई बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और दूसरे हथियार भेज रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को अमेरिका, यूक्रेन के लिए हथियार पैकेज की घोषणा करने वाला है, जो करीब 2.8 अरब डॉलर का होगा। इस हथियार पैकेज में करीब 50 ब्रैडली फाइटिंग व्हीकल्स शामिल होने की उम्मीद है। 

महत्वपूर्ण पड़ाव पर यूक्रेन युद्ध अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “अभी यूक्रेन में युद्ध एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है।” उन्होंने कहा कि, “रूसी आक्रामकता का विरोध करने में यूक्रेनियन की मदद करने के लिए हमें वह सब कुछ करना होगा, जो हम कर सकते हैं।” वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि, जर्मनी यूक्रेन को मर्डर इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल्स प्रदान करेगा। वहीं, दोनों देश यूक्रेनी सैनिकों को उनका उपयोग करने के तरीके पर ट्रेनिंग देने पर सहमत हुए। इसके साथ ही जर्मनी, यूक्रेन को एक पैट्रियट एयर डिफेंस बैटरी की भी आपूर्ति करेगा, जिसने पिछले फरवरी में रूसी सेना के आक्रमण के बाद से युद्ध के मैदान में कुछ सफलता हासिल की है, लेकिन सहयोगियों से भारी हथियारों की आपूर्ति के लिए कहा है।
 

Related Articles

Back to top button