Try-City चंडीगढ़ और पंजाब के तीन शहरों सहित देश में 11 स्थानों पर JIO की 5G सेवा शुरू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Try-City चंडीगढ़ और पंजाब के तीन शहरों सहित देश में 11 स्थानों पर JIO की 5G सेवा शुरू

रिलायंस जियो ने आज 11 शहरों में अपनी 5जी सेवाओं के सबसे बड़े मल्टी-स्टेट लॉन्च की घोषणा की। इन शहरों में 5जी नेटवर्क शुरू करने वाला जियो पहला ऑपरेटर है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार इन शहरों में मोहाली, पंचकुला, ज़ीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी के क्षेत्रों सहित त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ ट्राइसिटी भी शामिल हैं। कंपनी ने इन नए 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत 5जी सेवाओं के लिए आमंत्रित करने की घोषणा की है। आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस से अधिक की स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। जियो के प्रवक्ता ने कहा, “यह हमारे सबसे बड़े लॉन्च में से एक है। इन 11 शहरों के लाखों जियो यूजर्स 2023 की शुरुआत के साथ 5जी टेक्नोलॉजी के फायदों के साथ काम करेंगे।”

Related Articles

Back to top button