भाजयुमो की कार्यकारिणी से ओवरएज की कर दी नए प्रदेशाध्यक्ष ने छुट्टी, नई सूची भेजी संगठन काे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजयुमो की कार्यकारिणी से ओवरएज की कर दी नए प्रदेशाध्यक्ष ने छुट्टी, नई सूची भेजी संगठन काे

रायपुर. प्रदेश भाजयुमो के ने अध्यक्ष रवि भगत ने दम दिखाते हुए नई कार्यकारिणी से ओवरएज पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी है, लेकिन अभी नई कार्यकारिणी का ऐलान नहीं किया गया है। कार्यकारिणी की नई सूची प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश संगठन को सौंप दी है। अब गेंद संगठन के पाले में है। वहां से मंजूरी मिलते ही कार्यकारिणी का ऐलान होगा। अभी प्रदेश पदाधिकारियों में ही बदलाव किया जा रहा है, इसके बाद दूसरे चरण में कई जिलाध्यक्ष भी बदले जाएंगे।
भाजपा का पूरा फोकस मिशन 2023 पर है। भाजपा की रणनीति विधानसभा चुनाव में जीत प्राप्त करके फिर से सत्ता में वापसी की है। इसके लिए प्रदेश संगठन में लगातार बदलाव किए गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष को बदलने के बाद उनकी जो नई कार्यकारिणी बनी है, उसमें भी बड़ा बदलाव किया गया है। 54 सदस्यों की कार्यकारिणी में दो दर्जन नए चेहरे हैं। इसी के साथ कार्यकारिणी से 60 साल से ज्यादा वालों की छुट्टी हो गई है। नई कार्यकारिणी में भाजयुमो, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भी बदले गए और इनको नई कार्यकारिणी बनाने के लिए कहा गया।
ओवरएज पर रहम नहीं
भाजयुमो के पुराने अध्यक्ष की कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 35 साल से ज्यादा वालों को न रखने के निर्देश के बाद कुछ ओवरएज कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बना दिया गया था। इसको लेकर बड़ा विवाद भी हुआ। इस मामले में पूर्व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कार्रवाई की भी तैयारी की थी। सभी पदाधिकारियों की पूरी कुंडली मंगवाई गई थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन अब नई कार्यकारिणी में ओवरएज पर कोई रहम न करते हुए इनको बाहर का रास्ता दिखाने की बात की जा रही है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी ओवरएज को न रखने के निर्देश यहां के प्रदेशाध्यक्ष को दिए हैं। नए प्रदेशाध्यक्ष ने ताे अपना काम करके नई सूची में अंडर 35 वालों को ही रखा है, अब प्रदेश संगठन इस पर क्या करता है, यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि जो भी ओवरएज हैं, वो दिग्गज नेताओं के समर्थक हैं। इनको बाहर का रास्ता दिखाने का काम आसान नहीं है।

Related Articles

Back to top button