मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessCity

खास खबर: ई-वाहनों का बढ़ा क्रेज, राज्य सरकार की सब्सिडी से खरीदी में लगातार इजाफा

रायपुर(realtimes) प्रदेश की भूपेश सरकार ने भी राज्य के लाेगाें काे ई-वाहनों में बड़ी राहत देने का जो फैसला किया है, उसके कारण अब प्रदेश में ई-वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। दूसरे राज्यों की तरह ही अपनी राज्य सरकार ने सब्सिडी भी देने का ऐलान कर दिया है। ऐसा होने से पहली बार इस बार धनतेरस और दीपावली के समय वाहनों की बिक्री ज्यादा हुई। इस समय रायपुर और भिलाई में भी ई-कारों की बिक्री भी लगातार हो रही है। यहां हर माह 60 से 70 कारें बिक रही हैं। इसी के साथ प्रदेश में हर माह करीब 800 दुपहिया और 500 ई-रिक्शा बिक रहे हैं।
पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमत के कारण अब ई-वाहनों की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। प्रदेश में पहले इसकी बिक्री कम हो रही थी, लेकिन अब इसकी बिक्री धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। अब तो प्रदेश सरकार ने भी ई-वाहनों की खरीदी के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने सब्सिडी भी देने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से अब ई-वाहन बेचने वाले आटोमोबाइल्स कारोबारियों के यहां जहां लोग वाहनों की जानकारी लेने ज्यादा पहुंच रहे हैं, वहीं वाहन भी खरीद रहे हैं।
रायपुर-भिलाई में मिल रहीं कारें
ई-कारों की बिक्री रायपुर और भिलाई में ही हो रही है। टाटा के दो माॅडल ही ज्यादा बिक रहे हैं। रायपुर में टाटा के दो मॉडलों की कारें हर माह 30 से 35 बिक जाती हैं। इसी के साथ भिलाई में भी दस से 15 से 20 कारें बिकती हैं। टाटा की टी-गोर कार करीब 12 लाख की है। इसी के साथ टाटा की नेक्सन ईवी की कीमत 15 लाख से प्रारंभ होती है जो 20 लाख तक जाती है। ऑटोमोबाइल कारोबारियों के मुताबिक टाटा के अलावा एमजी की कारें भी यहां पर बिक रही हैं। इन कारों की कीमत 22 से 25 लाख है। ये कारें भी हर माह एक दर्जन तक बिक जाती हैं।
डेढ़ लाख तक सब्सिडी
प्रदेश सरकार ने दस फीसदी सब्सिडी का ऐलान किया है। ऐसे में अगर कोई 15 लाख तक की ई-कार लेता है तो उसे डेढ़ लाख कम लगते हैं। लेकिन कोई 20 लाख की कार लेगा तो उसे दो लाख की बजाए डेढ़ लाख ही कम लगते हैं, क्योंकि प्रदेश सरकार की नीति में डेढ़ लाख से ज्यादा की सब्सिडी देने का प्रावधान नहीं है।
दोपहिया और आटो की ज्यादा बिक्री
राजधानी रायपुर के साथ पूरे प्रदेश के जिन भी शहरों में ई-वाहनों के शोरूम हैं, वहां पर दोपहिया और ई-रिक्शा की बिक्री ज्यादा हो रही है। जीके होंडा के संचालक पुनीत पारवानी के मुताबिक पहले हर माह 50 से 60 ही ई-रिक्शा बिकते थे, लेकिन अब हर माह करीब 500 ई-रिक्शा बिक रहे हैं। रायपुर में ही 300 से ज्यादा ई-रिक्शा हर माह बिक रहे हैं। इसी तरह से अकेले रायपुर में ही 400 दोपहिया बिक रहे हैं। पूरे प्रदेश में 800 से ज्यादा दोपहिया हर माह बिक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button