मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

रवीश कुमार ने NDTV से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार (senior journalist ravish kumar) ने एनडीटीवी (NDTV) से इस्तीफा दे दिया है. मैनेजमेंट ने भी रविश कुमार के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. वहीं इससे पहले प्रणय रॉय (Prannoy Roy) और राधिका रॉय (Radhika Roy) ने NDTV के प्रमोटर ग्रुप RRPRH के बोर्ड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था. दोनों का इस्तीफा मंगलवार 29 नवंबर को हुई बैठक में स्वीकार कर लिया गया.

अडानी ग्रुप की ओर से NDTV के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर लाया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रणय रॉय एनडीटीवी के चेयरपर्सन हैं और राधिका रॉय एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर. उनके पास न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड के एक चौथाई से अधिक शेयर हैं. उन्होंने अपना यह फैसला आरआरपीआर होल्डिंग की 99.5% इक्विटी को अडानी समूह के स्वामित्व वाली विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) को हस्तांतरित करने के बाद लिया है. इस साल अगस्त में, अडानी ग्रुप ने NDTV में अप्रत्यक्ष रूप से 29.1 शेयर्स खरीदे थे. ये सौदा ‘विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL)’ और ‘RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के जरिए हुआ था.

Related Articles

Back to top button