मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News:  नहीं जाए आज आप बैंक, इस कारण नहीं हो पाएगा आपका कोई भी काम

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर आज बैंक से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए बैंक ब्रांच जा रहे है तो यह आपके लिए परेशान होने वाली बात होगी। जी हां आप बैंक ब्रांच जाएंगे तो सही लेकिन आज आपका कोई भी काम नहीं हो पाएगा और वो इसलिए की आज बैंकों में देशव्यापी हड़ताल है।

जानकारी के अनुसार अपनी मांगों के संबंध में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने ये हड़ताल बुलाई है। इस हड़ताल के कारण बैंकों में आज काम काज ठप रहेगा और आपका कोई भी लेन देने से संबधित काम नहीं हो पाएगा।

जानकारी के अनुसार हड़ताल बुलाने का कारण यह है की की ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ और बैंक कर्मियों की सुरक्षा को लेकर अपनी मांगे रखी है और इसी संबंध में हड़ताल का ऐलान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button