मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Himachal Pradesh के मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हर वोट समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा। ठाकुर ने ट्वीट किया, “प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है।

हिमाचल के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। भारी संख्या में मतदान करें, आपका एक मत समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।” हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो चुका है और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button