Top News
श्रीलंका ने ईंधन शिपमेंट के लिए एक करोड़ डॉलर का विलंब शुल्क दिया

कोलंबो: डॉलर की कमी और आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने ईंधन की शिपमेंट के लिए पिछले छह महीने में एक करोड़ डॉलर के विलंब शुल्क का भुगतान किया है। यह जानकारी डेली मिरर ने शुक्रवार को दी। डेली मिरर के अनुसार, विदेशी मुद्रा संकट के कारण सरकार ने अबतक ईंधन को कार्गो से नहीं उतारा है और जब तक वह शिपिंग कंपनियों को अमेरिकी डॉलर से भुगतान नहीं करता है वह कार्गो में ही रहेगा, जिसके कारण उसे विलंब शुल्क का भुगतान देना पड़ रहा है।



