भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कल रायपुर आएंगे, लेंगे भाजपा चुनाव समिति की बैठक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कल रायपुर आएंगे, लेंगे भाजपा चुनाव समिति की बैठक

रायपुर(realtimes) भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों का पैनल कल तैयार होने की संभावना है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश शनिवार को रायपुर आ रहे हैं। संभावना है कि इसी दिन प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हाेगी।  भानुप्रतापपुर के लिए बनाए गए पर्यवेक्षकों ने वहां का दौरा करके दावेदारों और सभी नेताओं से रायशुमारी करके दावेदारों की सूची प्रदेश संगठन को सौंप दी है।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए बनाए गए भाजपा ने चार पर्यवेक्षकों पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, सांसद संतोष पांडेय, विधायक शिवरतन शर्मा और रंजना साहू ने एक दिन पहले ही भानुप्रतापपुर का दौरा किया और वहां पर विधानसभा के साथ जिलों, मंडलों के पदाधिकारियों और दावेदारों की बैठक ली। इसके बाद सभी से वन टू वन बात भी करके सबकी मंशा जानने का प्रयास किया। इसके बाद अपनी रिपोर्ट और दावेदारों की सूची गुरुवार को प्रदेश संगठन को सौंप दी है।
कल नामों का पैनल तय होना संभव
चुनाव समिति की बैठक की तिथि तो भाजपा ने अभी तय नहीं की है, लेकिन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का शनिवार को रायपुर आना हो रहा है। ऐसे में भाजपा के जानकारों का कहना है कि इस बात की पूरी संभावना है कि शिव प्रकाश चुनाव समिति की बैठक लेंगे और इस बैठक में दो से तीन नामों का पैनल तय करके राष्ट्रीय संगठन को भेजा जाएगा। यूं तो करीब एक दर्जन दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं, पर सबसे अहम रूप से 2008 के विधायक ब्रह्मानंद नेताम और परमानंद तेता का नाम लिया जा रहा है। इसी के साथ पूर्व मंत्री लता उसेंडी की बहन किरण नरेटी का भी नाम है।

Related Articles

Back to top button