मदुरई में पटाखों के गोदाम में धमाका 5 लोगों की मौत,10 घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मदुरई में पटाखों के गोदाम में धमाका 5 लोगों की मौत,10 घायल

चेन्नई.
 तमिलनाडु के मदुरई जिले से दिल दहला देने वाली खबर है. जिले के थिरुमंगलम में पटाखों के गोदाम में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई. यहां फिलहाल बचाव-राहत कार्य चालू है. मदुरई के एसपी आर. शिव प्रसाद ने कहा- पांच लोगों की मौत हो गई है. यह पटाखे बनाने और उनका गोदाम है. हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, 10 घायलों का इलाज जारी है. जांचकर्ताओं का कहना है कि जिस कंपनी के गोदाम में आग लगी, उसके पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था. एक अन्य जांचकर्ता ने कहा कि धमाका इतना तेज था कि शव का अवशेष बिखर गए हैं. घटना के वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि गोदाम में लाशें किस तरह छत-विक्षत हालत में हैं.

धमाके की वजह से बिल्डिंग के कुछ हिस्से पर भी असर हुआ है. बताया जा रहा है कि आग बुझाने के लिए दो फायर ब्रिगेड भेजी गई हैं. शवों की पहचान मुश्किल लग रही है.

Related Articles

Back to top button