शिकायत: मानहानि का नोटिस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

शिकायत: मानहानि का नोटिस

रायपुर(realtimes) प्रतीक खरे संयुक्त संचालक व सचिव बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 13 अधिकारियों ने विभागीय सचिव से शिकायत करते हुए ये लेख किया है कि प्रतीक खरे वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध दुष्प्रचार करते हैं। ये भी आरोप लगाया गया है कि इनके कार्यकाल में विभाग की छवि धूमिल हुई है और इनके रहने से कार्यालय का माहौल दूषित होता है।

शिकायत पत्र में श्री खरे की संचालनालय में पदस्थापना के प्रयासों को निष्फल करने की मांग भी की गई है । जब शिकायत की पुष्टि हेतु छानबीन के दौरान प्रतीक खरे से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायत की गई है और उन्होंने शिकायतकर्ताओं को मानहानि का नोटिस जारी किया है।

Related Articles

Back to top button