national
Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे में अब तक 140 लोगों की मौत, रेस्क्य जारी

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के मोरबी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बने केबल ब्रिज के अचानक टूट जाने से लगभग 140 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं लगभग 150 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हालांकि अभी तक रेस्क्य कार्य जारी है।
हादसे के समय पुल पर 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जबकी पुल की क्षमता 100 लोगों की बताई जा रही है। मरने वालों में बच्चों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों की भी मौत हो गई है।
यह ब्रिज मोरबी में मच्छु नदी पर बना है। केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से कई लोग नदी में गिर गए। सभी लोग रविवार की छुट्टी होने पर ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे। रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं।



