Top News
चीन में औद्योगिक उद्यमों के लाभ की संरचना में लगातार हुआ सुधार

चीनी राजकीय सांख्यि की ब्यूरो द्वारा 27 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की इसी अवधि से इस साल पहली तीन तिमाहियों में चीन में सालाना आय 2 करोड़ युआन से अधिक वाले राजकीय औद्योगिक उद्यम की आय में 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि मुनाफे में 2.3 प्रतिशत की कमी आई। लेकिन उपकरणनिर्माण के लाभ में इस साल पहली बार बढ़ोतरी हुई, जिसकी वृद्धि दर 0.6 फीसदी है। औद्योगिक उद्यमों के लाभ की संरचना में लगातार सुधार आया।
आंकड़ों के अनुसार पहली तीन तिमाहियों में उपकरण निर्माण के लाभ का अनुपात 31.5 प्रतिशत रहा, जो इस साल की शुरूआत से 6.4 फीसदी अधिक है। बिजली, गर्मी, गैस और जल उत्पादन व आपूर्ति व्यवसाय के लाभ में बड़ी बढ़ोतरी हुई, वहीं निजी और विदेशी उद्यमों के मुनाफे की कटौती दर में कमी आई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)



