हिमाचल की बेटी Ishani Jambal ने रचा इतिहास, 7200m ऊंची चोटी पर पहुंचने वाली बनी पहली महिला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

हिमाचल की बेटी Ishani Jambal ने रचा इतिहास, 7200m ऊंची चोटी पर पहुंचने वाली बनी पहली महिला

हिमाचल प्रदेशः कुल्लू की रहने वाली पर्वतारोही ईशानी सिंह जामवाल ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, ईशानी माउंट चो ओयू (8,201 मीटर), दुनिया की छठी सबसे ऊंची चोटी पर फतेह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। 70 किमी प्रति घंटे से अधिक की तेज हवाओं से जूझने के बाद ईशानी चोटी की 7,200 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गई है।

बता दें कि यह दुनिया की छठी सबसे ऊंची व कठिन चोटी है, जिसपर ईशानी ने अपने हौंसले व जज्बे से फतेह किया। ईशानी माउंट चो ओयू की सबसे अधिक ऊंचाई पर पहुंचने वाली दुनियाभर के पर्वतारोहियों में एकमात्र महिला बन गई है। भारत के पियाली बसाक के नेतृत्व में ‘पायनियर चो-ओयू अभियान 2022’ के सदस्य के रूप में ईशानी 6 अक्टूबर को नेपाल पहुंची और नेपाल की ओर से माउंट चो ओयू को आधिकारिक तौर पर एक रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य रखा था।

आमतौर पर तिब्बत की ओर से चो ओयू का प्रयास किया जाता है लेकिन ईशानी ने सबसे चुनौतीपूर्ण मार्ग को चुना। वह 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर जाना चाहती थी लेकिन खराब मौसम और पूरी टीम की सुरक्षा को देखते हुए कैंप ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी।

Related Articles

Back to top button