कांग्रेस का हिमाचल में स्टार वार शुरू, प्रियंका गांधी की हिमाचल में होंगी 4 बड़ी रैलियां

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष के 17 अक्तूबर को होने वाली चुनाव की प्रक्रिया के बाद कांग्रेस पार्टी का हिमाचल में स्टार वार शुरू हो चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला में होंगी रैलियां, राहुल गांधी के आने की संभावना कम जाएगा। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने के चलते हिमाचल में प्रचार की मुख्य जिम्मेदारी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के कंधों पर ही रहेगी। राहुल के हिमाचल आने की संभावना कम है। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा में कुछ दिन ब्रेक है। ऐसे में वह रैली को संबोधित करने आते हैं या नहीं यह अभी तय नहीं है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने हिमाचल में सोलन में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसके बाद उनकी 4 बड़ी रैलियां आने वाले दिनों में हिमाचल में होगी। यह रैलियां चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला में प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसका प्रस्ताव तैयार हाईकमान को भेजा है। किस जिला में रैली कहां और कब होगी यह जिला कमेटी, स्थानीय विधायक व प्रत्याशी से विचार विमर्श करने के बाद तय किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष का चयन हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी बनेगा वह हिमाचल में चुनाव के आएगा। इसके अलावा पार्टी के कई राष्टÑीय नेता जिनमें भूपेश बघेल, जयराम रमेश, सचिन पायलट, मल्लिका अर्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा जाएगा।



