Business Update : कमजोर वैश्विक रुख से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Business Update : कमजोर वैश्विक रुख से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई।
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 220.86 अंक गिरकर 57,770.25 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 68.05 अंक गिरकर 17,172.95 पर था सेंसेक्स में टाइटन, पावर ग्रिड, मारुति, महिद्रा एंड महिद्रा, भारती एयरटेल, हिदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई में तेजी थी। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 200.18 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,991.11 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73.65 अंक या 0.43 फीसदी गिरकर 17,241 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 95.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। भाषा पाण्डेय मुंबई, 11 अक्टूबर (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 220.86 अंक गिरकर 57,770.25 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 68.05 अंक गिरकर 17,172.95 पर था।

सेंसेक्स में टाइटन, पावर ग्रिड, मारुति, महिद्रा एंड महिद्रा, भारती एयरटेल, हिदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई में तेजी थी। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 200.18 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,991.11 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73.65 अंक या ०.43 फीसदी गिरकर 17,241 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 95.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Related Articles

Back to top button