कांकेर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, बीएसएफ जवान घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कांकेर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, बीएसएफ जवान घायल





कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा के मरकानार में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इसकी चपेट में आकर बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। जवान अपने बीमार साथी को लेकर बाइक से कैंप जा रहा था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके से दो जिंदा आईईडी बरामद किए हैं। फिलहाल कोयलीबेड़ा इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान आज सुबह करीब 9-10 बजे बजे बाइक से अपने एक बीमार साथी को पनिदोबीर शिविर से कोयलीबेड़ा शिविर लेकर जा रहा था। अभी वह कोयालीबेड़ा रोड पर मरकानार गांव के पास पहुंचा था कि जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में दोनों जवान उछलकर नीचे गिर पड़े। इस दौरान बाइक चला रहा जवान घायल हो गया।

इस दौरान साथ चल रहे अन्य जवानों ने दोनों को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान के चेहरे पर चोट आई है। अन्य जवान सुरक्षित हैं। घटना की पुष्टि कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के डीजी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।








Related Articles

Back to top button