
चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों को जरा सा भी ध्यान से देखने पर साप हो गया है कि कहानी दरअसल अलग ही है। द्रौपदी मुर्मू चुनाव तो जीती हैं, लेकिन केंद्र और कई राज्यों में बीजेपी का बहुमत होने के बावजूद उन्हें जितने भी वोट मिले हैं, वह राष्ट्रपति चुनावों में अब तक के सबसे कम बहुमत से हासिल हुई जीत है।
इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को कुल 10,56,980 वोटों में से 6,76,803 वोट मिले हैं और उनकी जीत का अंतर 2,96,626 है। यानी उन्हें विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मुकाबले 28.06 फीसदी वोट मिले हैं और वे कुल वोटों का 64.03 फीसदी वोट हासिल कर पाई हैं।



