342 गांवों के 81 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी फुल वोल्टेज में बिजली - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

342 गांवों के 81 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी फुल वोल्टेज में बिजली

रायपुर(realtimes) प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लगातार क्षमता वृद्धि का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में धमतरी के नगरी स्थित 132/33 केवी उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया  गया है। इससे 342 गांवों में कृषि पंपों सहित 81 हजार उपभोक्ताओं को भरपूर वोल्टेज के साथ बिजली मिलेगी।

कंपनी की प्रबंध निदेशक उज्जवला बघेल ने बताया, राज्य शासन ने प्रदेश में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रही है। सुदूर ग्रामीण अंचलों  को चिन्हित कर वहां स्थापित अतिउच्चदाब उपकेन्द्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। 132/33 केवी उपकेंद्र नगरी में 40 एमवीए का नया अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर एक और उपलब्धि हासिल की गई। इस ट्रांसफार्मर की लागत चार करोड़ रुपए है। ट्रांसफार्मर को प्रारंभ करने के दौरान पॉवर कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता  वीके दीक्षित,  अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी, वीए देशमुख, कार्यपालन अभियंता यूके यादव, प्रशांत साहू, इंदू ठाकुर, वीके शर्मा, सहायक अभियंता गण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button