मोदी-पेजेश्कियान की फोन पर बातचीत: पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा, भारत ने दिया शांति का संदेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मोदी-पेजेश्कियान की फोन पर बातचीत: पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा, भारत ने दिया शांति का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की है। इस बातचीत के दौरान ईरान के राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया में चल रहे ताजा हालातों की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी।

बातचीत से निकलेगा हल

प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में शांति की कोशिशों का स्वागत किया। उन्होंने साफ कहा कि भारत हमेशा से मानता है कि हर समस्या का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही संभव है।

व्यापार और सुरक्षा पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए लगातार कोशिशें जारी रखने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने समुद्री रास्तों से होने वाले व्यापार और जहाजों की सुरक्षा को बेहद जरूरी बताया।

भारत और ईरान के मजबूत रिश्ते

तनाव के माहौल के बावजूद भारत और ईरान के बीच उच्च स्तर पर बातचीत का सिलसिला जारी है। दोनों देश लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं। इसी बीच ईरान ने प्रधानमंत्री मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता भी भेजा था। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुए संघर्ष में अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button