24 नवंबर को फिर भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से खेला जाएगा। ESPN की मानें तो पुणे में खेले जाने वाले मैच की पिच पर काली…
इंदौर।
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से खेला जाएगा।
ESPN की मानें तो पुणे में खेले जाने वाले मैच की पिच पर काली मिट्टी का
इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह स्लो टर्नर हो सकती है। बेंगलुरु में पहले
टेस्ट में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम पर
दबाव है कि वह दोनों टेस्ट मैचों को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करे। पुणे में भारतीय टीम रविचंद्र अश्विन,
रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ खेल सकती है। इन तीनों स्पिनर्स पर
टीम भरोसा जता सकती है। आपको बता दें कि टीम का भरोसा इन पर पहले मैच में
भी था, लेकिन तब बारिश ने पूरा खेल ही खराब कर दिया था। मैच के बीच में हुई
बारिश की वजह से पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी फायदा मिला। यही कारण रहा
की भारतीय टीम 46 रन का ही स्कोर बना पाई। पुणे में अभी तक दो टेस्ट मैच
हुए हैं, जिसमें भारत ने एक जीता है और दूसरा हारा है। साल 2016-2017 में
आस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में उतरी भारतीय टीम को 333 रनों के बड़े अंतर
से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा टेस्ट मैच पुणे में साउथ अफ्रीका से
हुआ था। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए
थे। यह भारत ने 137 रनों से जीत लिया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज
के दूसरे और तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम बदलाव करते हुए एक खिलाड़ी को
जोड़ रही है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया जा रहा है। वह
पुणे में टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार गई
थी। पहले से आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव सहित तीन स्पिनर
मौजूद हैं।



