राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान शुरू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान शुरू

जयपुर, पांच जनवरी (ए)। राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। अधिकारियों ने कहा कि मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां से चुनाव लड़ रहे अपने प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को पहले ही मंत्रिपरिषद में शामिल करते हुए राज्यमंत्री बना दिया है।

Related Articles

Back to top button