11 घंटे, 697 किलोमीटर का सफर, कार से Delhi से Ayodhya Ram Mandir - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

11 घंटे, 697 किलोमीटर का सफर, कार से Delhi से Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: क्या आप कार से दिल्ली-एनसीआर से अयोध्या जाना चाहते हैं। क्या आपको नहीं पता की रास्ता क्या है और रास्ते में टोल टैक्स पर कितना खर्च आएगा। आइए हम आपको इसकी पूरी डिटेल बताते हैं। जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह आम जनता के लिए खोल दिया है। 23 जनवरी से करीब दो लाख लोग रोजाना दर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्रूजर लुक और रेसर बाइक जैसी स्पीड, यह है Yamaha की धांसू बाइक YZF-R3

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर NH 28 लेकर अयोध्या तक जाना होगा

दिल्ली से अयोध्या रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको पहले नोएडा से होते हुए ग्रेटर नोएडा फिर यहां से यमुना एक्सप्रेसवे पकड़ा होगा। फिर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर NH 28 लेकर अयोध्या तक जांए। यह पूरा सफर लगातार चलने पर कुल 11 घंटे का है। दिल्ली से अयोध्यक्ष की दूरी तकरीबन 697 किलोमीटर की है। आपके ड्राइविंग स्किल और कोहरे के मुताबिक समय कुछ ज्यादा या कम लग सकता है।

रात 10 बजे तक दर्शन और सुबह 5 बजे पहली आरती

दिल्ली से अयोध्या तक की बात करें तो दोनों तरफ से टोल का खर्च करीब 1500 रुपये आने वाला है। अयोध्या में ठहरने के लिए गेस्ट हॉउस, होटल मौजूद हैं। इनकी पहले से बुकिंग होती है। राम लला के दर्शन के लिए कोई टिकट नहीं है। भीड़ के अनुसार पुलिस भक्तों को रोक-रोककर मंदिर परिसर में आगे भेजता है। मंदिर के कपाट सुबह 8 बजे खुलते हैं और दोपहर 1 से 3 तक भगवान राम विश्राम करते हैं। रात 10 बजे तक दर्शन होते हैं। सुबह 5 बजे पहली और शाम 7 बजे आखिरी आती होती है।

ये भी पढ़ें: 10 लाख से कम में मिलती है Maruti की यह SUV कार, 209 लीटर का बूट स्पेस और 26 की माइलेज

ये भी पढ़ें: क्रूजर लुक और रेसर बाइक जैसी स्पीड, यह है Yamaha की धांसू बाइक YZF-R3

 

Related Articles

Back to top button