मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

1 नवंबर से धान खरीदी करने साव का भूपेश को पत्र

रायपुर(realtimes)  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काे पत्र लिखकर एक नवंबर से धान खरीदी करने की मांग की है। श्री साव ने पत्र में लिखा है, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के हित में आपसे आग्रह पूर्वक मांग करती है कि 01 नवंबर से धान खरीदी आरंभ करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी करें।

शअरी साव का कहना है, छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर तक धान पक कर, कटकर तैयार हो जाएगा। किसान बमुश्किल एक पखवाड़े तक रुक सकते हैं। इसलिए 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की जानी चाहिए। देर से खरीदी शुरू होने पर किसान समर्थन मूल्य से  5 से 6 सौ रुपये प्रति क्विंटल कम कीमत पर धान बेचने विवश हो जाते हैं क्योंकि उसे धान कटाई, मिंजाई का पैसा देना होता है। लेनदार उसके सिर पर खड़े हो जाते हैं। किसान को भारी नुकसान से बचाने 01 नवंबर से खरीदी शुरू की जानी चाहिए।

 हम आपको स्मरण कराना चाहते हैं कि आप पूर्व में ऐसा अनुभव करते रहे हैं कि 01 नवंबर से धान खरीदी होनी चाहिए। आप पूर्व में इसकी मांग करते रहे हैं।अब विगत 4 वर्षों से आप शासन का संचालन कर रहे हैं, अब आपके पास अधिकार है। आप चाहे तो यह व्यवस्था लागू कर सकते हैं। पिछले वर्ष यदि 01 नवंबर से धान खरीदी की मांग आपने स्वीकार कर ली होती तो किसानों का धान सही समय पर समर्थन मूल्य में खरीदा जा सकता था और किसानों की फसल पानी में बर्बाद होने से बच सकती थी।  भविष्य में किसान बर्बाद न हों, इसके लिए 01 नवंबर से धान खरीदी आरंभ करने की नितांत आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button