अमीर हाशमी की "जोहार गांधी" किताब का विमोचन 2 अक्टूबर को - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अमीर हाशमी की “जोहार गांधी” किताब का विमोचन 2 अक्टूबर को

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ राज्य के मूल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महात्मा गांधी की छत्तीसगढ़ की यात्राओं तथा प्रभाव पर केंद्रित किताब ‘जोहार गांधी’ का विमोचन 2 अक्टूबर गांधी जयंती दिवस पर वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में साय: काल किया जावेगा। आयोजन में दिल्ली से गांधीवादी विचारक, छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार, छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री व विपक्ष के बड़े नेता भी शामिल होंगे। बापू के लिखे भजनों की शांति प्रार्थना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुस्तक का विमोचन किया जावेगा। 

भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1920 और 1933 में छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। अपने तरह की यह पहली पुस्तक होगी जिसमें कि इस यात्रा का सम्पूर्ण वर्णन तथा इतिहास व छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण स्वतंत्रता संग्राम अर्थात 1774 से 1947 तक की एक-एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम को समयसंगत रूप से प्रस्तुत किया गया है जो छत्तीसगढ़ मूल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केंद्रित हैं, इस पुस्तक में महिला स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका पर भी बात की गई हैं। 

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरूस्कार से सम्मानित अमीर हाशमी ने लगभग तीन वर्षों तक इस विषय में छत्तीसगढ़ राज्य के कोने-कोने का दौरा किया जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के घर-घर जाकर उनके परिवारों से साक्षत्कार किये व देश भर की लाइब्रेरी में उपलब्ध आधिकारिक पुस्तकों व लेखों के माध्यम से शोध किया और एक डॉक्यूमेंट्री कि शुरूआत की, साथ ही इसे लिखने भी लगे जो अब एक पुस्तक के रूप में प्रस्तुत करने जा रहे हैं। विमोचन के बाद यह पुस्तक अमेज़न वेबसाइट पर ऑनलाईन ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी।

Related Articles

Back to top button