होली पर बंगाल में बरसेंगे बदरा, सुहाना रहेगा मौसम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

होली पर बंगाल में बरसेंगे बदरा, सुहाना रहेगा मौसम

कोलकाता । महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में सोमवार को ही बंगाली समुदाय की ओर से मनाई जाने वाली होली पूरी हो चुकी है। अब मंगलवार को हिंदी भाषी समुदाय होली खेलेगा। इसके पहले मौसम भी होली खेलने के मूड में है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार को कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, मुर्शिदाबाद सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश होगी। मंगलवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है। शाम के समय हल्की बारिश की वजह से 24 घंटे के दौरान 1.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है जो आज भी जारी रहने वाली है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी हल्की बारिश हो सकती है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

Related Articles

Back to top button