अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा: निर्मला सीतारमण ने कहा-आप सपने दिखाते हैं, हम जनता के सपने साकार करते हैं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा: निर्मला सीतारमण ने कहा-आप सपने दिखाते हैं, हम जनता के सपने साकार करते हैं

नई दिल्ली : अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस जारी है। इस दौरान सदन में बोलते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम की नीतियों की वजह से हम आगे बढ़े हैं। आम लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं। आप सपने दिखाते हैं, हम जनता के सपने साकार करते हैं। उन्होंने कहा, दुनिया मंदी का सामना कर रही है, वहीं भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आम लोगों के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आई।

सीतारमण ने कहा कि “‘बनेगा, मिलेगा’ जैसे शब्द अब उपयोग में नहीं हैं। आजकल लोग क्या उपयोग कर रहे हैं? ‘बन गए, मिल गए, आ गए’। यूपीए के दौरान लोग कहते थे ‘बिजली आएगी’, अब लोग कहते हैं ‘बिजली आ गई’। उन्होंने कहा ‘गैस कनेक्शन मिलेगा’, अब ‘गैस कनेक्शन मिल गया’ उन्होंने कहा एयरपोर्ट ‘बनेगा’, अब एयरपोर्ट ‘बन गया’।”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2013 में मॉर्गन स्टेनली ने भारत को दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल किया था। भारत को नाजुक अर्थव्यवस्था घोषित कर दिया गया। आज उसी मॉर्गन स्टैनली ने भारत को अपग्रेड कर ऊंची रेटिंग दी है। केवल 9 वर्षों में, हमारी सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था ऊपर उठी और कोविड के बावजूद आर्थिक विकास हुआ। आज हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं।

Related Articles

Back to top button