Shivraj : हादसे के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से हुई चर्चा, शवों को भिजवाएंगे ससम्मान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Shivraj : हादसे के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से हुई चर्चा, शवों को भिजवाएंगे ससम्मान

भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने आज धार और खरगोन जिले की सीमा पर हुए बस हादसे के संबंध में बताया कि उनकी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिदे से इस संबंध में चर्चा हुई है और सभी शव ससम्मान उनके गृह क्षेत्र भेजे जाएंगे। श्री चौहान ने अपने बयान में कहा कि सुबह महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की एक बस साढ़ेसात बजे इंदौर से चली थी। ये बस नर्मदा के खलघाट पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। जैसे ही सूचना मिली तत्काल प्रशासन सक्रिय हुआ। कलेक्टर, एसपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें बचाव के लिए तत्काल रवाना की गई।

दुघãटना के आधे घंटे के अंदर ही कलेक्टर और एसपी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि बस निकाल ली गई, लेकिन बस में सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका। पहले सूचना थी कि बस में 15-16 लोग सवार थे लेकिन अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। एक संभावना इस बात की है कि इतने ही लोग हों। अभी बचाव का कार्य जारी है।

श्री चौहान ने कहा कि उनकी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिदे से चर्चा हुई और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से भी चर्चा हो रही है। मध्यप्रदेश सरकार हर संभव व्यवस्थाएं करने की कोशिश कर रही है, जो शव मिल गए हैं, उनमें से पांच की पहचान हो चुकी है। उन्हें उनके गंतव्य पर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल को घटनास्थल पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button