हड़तालियों को सीएम भूपेश की कड़ी चेतावनी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

हड़तालियों को सीएम भूपेश की कड़ी चेतावनी

पहले काम पर लाैटने का आग्रह किया
फिर कहा-नहीं तो करें ये…

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में डीए और एचआरए की मांग को लेकर 9 दिनों से काम बंद कर आंदोलन कर रहे शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर काम पर नही लौटे तो सर्विस ब्रेक भी होगी, तनख्वाह भी काटी जाएगी। यह बयान देने से पहले श्री बघेल की ओर से  सोशल मीडिया संदेश जारी कर कर्मियों से कहा गया था कि वे काम पर लाैटे, क्योंकि हड़ताल की वजह से जनता को असुविधा हो रही है। सरकार कर्मचारी हित में फैसला लेगी। लेकिन रात में मीडिया ने जब एयरपोर्ट पर उनसे हड़ताल पर सवाल किया तो उनका कड़ा बयान सामने आया।

कर्मचारी अधिकारी के हड़ताल पर सीएम का बड़ा बयान

कितने दिन तक हड़ताल करेंगे अब उनको वापस आना चाहिए।  6% डीए पहले ही बढ़ा दिया गया है। वो हठधर्मिता छोड़ें काम पर वापस लौटे । जो काम पर वापस लौट जाएंगे उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी। अगर काम पर नही लौटे तो सर्विस ब्रेक भी होगी, तनख्वाह भी काटी जाएगी।

कर्मचारियों ने दिया ये जवाब

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कर्मचारियों से की गई अपील स्वागत योग्य कदम है। किंतु हड़ताली कर्मचारी बिना मुख्यमंत्री से चर्चा किए और मांग पूरा हुए आंदोलन वापस लेने के लिए राजी नहीं हैं। यह बात तृतीय वर्ग शासकीय कमर्चारी संघ के संरक्षक विजय झा ने एक बयान में यह बात कही है।

आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के अपील का स्वागत करते हुए उनसे अनुरोध किया है, कि मुख्य सचिव से सामंजस्य स्थापित कर प्रत्यक्ष चर्चा के माध्यम से आंदोलन और कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने का कष्ट करेंगे।

Related Articles

Back to top button