भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का ऐलान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का ऐलान

रायपुर. भाजपा किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी का ऐलान रविवार को किया गया। प्रदेश भाजपा संगठन में पिछले साल अगस्त में प्रदेशाध्यक्ष को बदलने के बाद मोर्चा और प्रकोष्ठ में भी बदलाव किया गया है। किसान मोर्चा का अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के स्थान पर पवन साहू काे बनाया गया। अध्यक्ष बदलने के बाद से ही नई कार्यकारिणी को लेकर कवायद चल रही थी। अब जाकर कार्यकारिणी बनी है।

ये है कार्यकारिणी

अध्यक्ष पवन साहू, महामंत्री कोमल सिंह राजपूत,ओमप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, आलोक ठाकुर, कुलकित चंद्रा, बृजलाल राठौर, टीकाराम पटेल, किरण उसेंडी, प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल, अजय साहू, आकाश गुप्ता, राकेश तिवारी, वेदराम मनहर, इंदु पनेरिया, खिलावन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, सह कोषाध्यक्ष बीपी सिंह और मीडिया प्रभारी निश्चय बाजपेयी बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button