सोनिया-राहुल ने रामलीला मैदान में मनाया दशहरा पर्व - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सोनिया-राहुल ने रामलीला मैदान में मनाया दशहरा पर्व

नयी दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रामलीला मैदान में नव श्रीधार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शनिवार को शामिल हुए।

 

श्री गांधी ने खुद यह जानकारी देते हुए बताया,“जय सियाराम आज दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान रावण वध में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अन्याय पर न्याय की विजय होगी और अच्छाई हमेशा बुराई पर परचम लहराएगी-यह महा पर्व इसी परमसत्य का सबसे बेहतर और सटीक स्वरूप है।”

 

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा कि विजयादशमी के इस पावन पर्व पर श्रीमती गांधी और श्री गांधी ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी को विजय तिलक लगाया।

 

पार्टी ने विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा,“असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।दशहरा महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व संदेश देता है कि विजय हमेशा सत्य की होती है और अधर्म सदैव पराजित होता है। ईश्वर से कामना है कि वे सभी देशवासियों का जीवन सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण करें।”

 

Related Articles

Back to top button