मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

सोनिया गांधी आज फिर ED दफ्तर में दर्ज कराएंगी अपना बयान, पार्टी देशभर में करेगी ‘सत्याग्रह’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर आज अपना बयान दर्ज कराने ईडी दफ्तर जाएंगी। उधर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता आज भी देशभर में सत्याग्रह करेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अजय माकन ने दी है। अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर पार्टी नेताओं ने देशभर में सत्याग्रह किया, जो बुधवार को भी जारी रहेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हम देश भर में अपना ‘सत्याग्रह’ जारी रखेंगे और लोगों के मुद्दों को उठाएंगे। दिल्ली में, हम अपने केंद्रीय कार्यालय में विरोध करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के 50 सांसदों को दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के चलते हिरासत में ले लिया था। करीब 7 घंटे हिरासत में लेने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button