सोनिया को ईडी बुलावा, विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सोनिया को ईडी बुलावा, विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

रायपुर(realtimes) ईडी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने गांधी मैदान में सत्याग्रह आंदोलन किया। इस सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार के दुराग्रह के खिलाफ जमकर आवाज उठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा दबावपूर्वक ईडी जैसी संस्था का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की छवि धूमिल करने का षड़यंत्र किया जा रहा है। राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मैं आप सभी से निवेदन करना चाहता हॅूं कि निंदा प्रस्ताव हम लायेंगे तो मैं ये सभी से कहना चाहता हूॅ सभी हाथ उठाकर निंदा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करे। मोदी तानाशाह सरकार को हम उखाड़ फेकेंगे। हम सब लोकतांत्रिक तरीके से महात्मा गांधी जी के दिखाये गये रास्ते से अन्याय अत्याचार के विरूद्ध हम लोकतांत्रिक तरीके से सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन किये है। मोदी भाजपा की सरकार हमारी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उसके विरूद्ध में हम सत्याग्रह में बैठे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2014 से केन्द्र में बैठी मोदी सरकार जिसने वादे किये थे कि अच्छे दिन आयेंगे। अच्छा दिन कहां गया और क्या कहा था कि बहुत हो गया महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार। अब देश की जनता कह रही बहुत हो गई महंगाई की मार बस करो मोदी सरकार। आज देश की 135 करोड़ जनता कह रही है, मोदी ने कहा था 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। 8 सालों में 16 करोड़ नौकरी देना था। उन्होने कहा था महंगाई कम करेंगे। काले धन लायेंगे। खाते में 15-15 लाख जमा होंगे। आपके जनधन खाते में जमा करेंगे। जनता देख रही है देश में आज शाह और शहंशाह की जोड़ी आज देश को बेच रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी जी कहते थे मैंने चाय बेचा, अब चाय बेचते-बेचते देश को बेचने लगे है। पं. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह ने देश की संपत्ति को बनाया। मोदी सरकार रेल्वे स्टेशन, एयरपोर्ट, एलआईसी, भारत पेट्रोलियम सभी को बेच रहे है। दो लोग बेच रहे शाह और शहंशाह और दो लोग खरीद रहे है। ऐसे हाथों में सत्ता चला गया जो देश को बेचने में लगा हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अंग्रेजों के बारे में कहा जाता कि अंग्रेजों का राज कभी अस्त नही होता, 300 साल देश में राज किया उन अंग्रेजों को भी भगाने का काम किया कांग्रेस के नेताओं ने और सच्चे कार्यकर्ताओं ने। वो कांग्रेस पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता है आप लोग। जो भाजपा देश के आजादी में नवनिर्माण में एक नाखून नहीं कटाये है। एक उंगली नही कटाये है और हमको कहते है कि कांग्रेस पार्टी ने क्या किया? देश की आजादी, नवनिर्माण, विकास में कांग्रेस पार्टी का योगदान है। भाजपा हमें क्या राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ायेंगे? कांग्रेस पार्टी के लोग डरने वाले नही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। जब-जब कांग्रेस पार्टी एआईसीसी आव्हान करता है तो आप लोग आते है। हमारे नेताओं ने विस्तार से बताया।

Related Articles

Back to top button