सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 6 अपचारी बालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 6 अपचारी बालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

चोरी सहित अन्य मामले में बाल संप्रेषण गृह में इन्हें रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फरार हुए अपचारी बालकों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर आई है। यहां जिला बाल संप्रेक्षण गृह से 6 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इसके बाद सुरक्षा अमले में हड़कंप मच गया है। ये घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस इन फरार अपचारी बालकों की तलाश कर रही है। 

मामला जिले के गांधीनगर थाना इलाके का है।दरअसल यहां के बाल संप्रेक्षण गृह में अपचारी बालकों को रखा गया है। यहां के 6 अपचारी बालकों ने फरार होने का एक साथ प्लान बनाया। फिर शनिवार की शाम को इन सभी ने यहां मौजूद कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और मुख्य गेट से ही ये फरार हो गए। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया।

इनमें से एक अंबिकापुर, एक जांजगीर-चांपा से और बाकी चार बालक सूरजपुर जिले से हैं। चोरी सहित अन्य मामले में बाल संप्रेषण गृह में इन्हें रखा गया था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फरार हुए अपचारी बालकों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

इस घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बता दें कि इससे पहले भी यहां से अपचारी बालकों के फरार होने की घटना हुई थी, दोबारा हुई इस घटना ने यहां हो रही लापरवाही का एक बार फिर से भंडा फोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button