मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढ़ेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार को सुकमा जिले नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बड़े लीडर्स से मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। जिले के किस्टाराम इलाके में कोबरा, DRG और जिला बल के करीब 500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।

इसके पहले जवानों ने बीजापुर में 9 फरवरी को जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए थे। मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हुए थे। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। इस साल का ये सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था।

छत्तीसगढ़ में 2025 में अब तक 83 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से 65 बस्तर संभाग में ही ढेर हुए हैं। इसमें बीजापुर सहित 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने 217 नक्सलियों को ढेर किया था।

Related Articles

Back to top button