सिसोदिया पर छापे से गुजरात में AAP का वोट शेयर 4 फीसदी बढ़ा, गिरफ्तारी पर 6 फीसद हो जाएगा: केजरीवाल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सिसोदिया पर छापे से गुजरात में AAP का वोट शेयर 4 फीसदी बढ़ा, गिरफ्तारी पर 6 फीसद हो जाएगा: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “क्या स्कूल और अस्पताल बनाने की चाहत में कुछ गलत है? वे (बीजेपी) विधायकों को खरीदने पर 20 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जो उनकी नजर में गलत नहीं है। मेरे दोनों बच्चे आईआईटी में पढ़ते हैं। मैं चाहता हूं कि भारत में हर बच्चे को समान शिक्षा मिले।”

इस बीच, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान के साथ बहस के बाद बीजेपी के तीन विधायकों को पूरे सत्र के लिए विधानसभा से बाहर कर दिया गया। इसके तुरंत बाद बीजेपी के बाकी विधायकों ने वाकआउट कर दिया।दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल द्वारा पेश किया गया विश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया।

Related Articles

Back to top button