छत्तीसगढ़ के सुकमा में पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली संगठन में सक्रिय पांच नक्सलियों ने गुरुवार को सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आॅप्स सुकमा और सहायक कमाण्डेन्ट 131 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में थाना चिंतलनार एवं 74, 131 वाहिनी सीआरपीएफ के सूचना शाखा कार्मिकों का योगदान रहा।

सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में डीएकेएमएस अध्यक्ष माड़वी कोसा(35) निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार-जिला सुकमा, माड़वी कमलेश उर्फ हुंगा (32) निवासी कोत्तापाड़ थाना चिंतलनार-जिला सुकमा, नागाराम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, नुप्पो लखमा (40) निवासी पेद्दाबोड़केल मुरियापारा थाना चिंतलनार-जिला सुकमा, पेद्दाबोड़केल आरपीसी सरकार सदस्य, माड़वी जोगा (45) निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार-जिला सुकमा, पेद्दाबोड़केल आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष एवं माड़वी पोज्जा (34) निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार-जिला सुकमा, पेद्दाबोड़केल आरपीसी मिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण किया है।

Related Articles

Back to top button