प्रदेश में नये साल पर बदल सकता है मौसम का मिजाज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

प्रदेश में नये साल पर बदल सकता है मौसम का मिजाज

रायपुर
साल के आखिरी दिनों में प्रदेशभर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। आखिरी दिन और पारा गिरने से ठंड में बढोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। रायपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि नववर्ष के शुरुआत से ही ठंड में बढ़ोतरी शुरू होगी। इन दिनों प्रदेश में हवा की दिशा भी बदल जाएगी और पारे में और गिरावट आएगी।

शुक्रवार को जशपुर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री पहुंचा गया। वहीं अंबिकापुर में भी 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि साल के आखिरी दिन शनिवार को भी मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

10 वर्षों में सबसे कम ठंडा रहा दिसंबर

10 वर्षों में रायपुर में दिसंबर में सबसे कम ठंडा रहा। इस वर्ष दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद से ठंड एकदम गायब सी हो गई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिसंबर में रायपुर का पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता था। इस वर्ष सबसे कम पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा। दिसंबर की तुलना में नवंबर ज्यादा ठंडा रहा।

Related Articles

Back to top button