साेने में ही निवेश की सबसे तेज धार, कीमत आज 64 हजार के पार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessCity

साेने में ही निवेश की सबसे तेज धार, कीमत आज 64 हजार के पार

रायपुर. साेने में ही निवेश की सबसे तेज धार है कहा जाए चतताे गलत नहीं हाेगा। साेने की कीमत लगातार बढ़ रही है। आज ताे साेना इतिहास में पहली बार 64 हजार से भी पार होकर 65 हजारी बनने की दहलीज पर आ गया है। आज सुबह कीमत 64 हजार 600 रुपए खुली है संभव है कि शाम तक की कीमत 65 हजार तक चली जाए। 

आम आदमी अपनी बचत में से निवेश के लिए कई तरह के तरीके अपनाता है। लेकिन निवेश में सबसे ज्यादा फायदा कहां है इसकी जानकारी कम लोगों को रहती है, इसलिए लोग जहां की जानकारी मिलती है, वहां पर निवेश कर देते हैं। लेकिन जानकार सबसे ज्यादा निवेश सोने में करते हैं। सोना ही निवेश के लिए सबसे खरा है। इसमें सबसे ज्यादा रिटर्न मिलता है। जिस तरह से सोने की कीमत में पिछले एक साल से तेजी देखी जा रही है, उससे साफ है कि इसमें निवेश करने वालों की चांदी होती है। पिछले एक साल में सोने की कीमत में 13 हजार का इजाफा हुआ है। यानी करीब 25 फीसदी रिटर्न मिला है। इसके मुकाबले पिछले एक साल के दूसरे रिटर्न देखें तो इक्विटी ने 15 फीसदी, लिक्विड फंड ने 6.25 फीसदी और एफडी ने सात फीसदी का रिटर्न दिया है। प्रॉपर्टी में 12 से 15 फीसदी रिटर्न मिलता है। पिछले पांच साल में सोने की कीमत डबल से भी ज्यादा हो गई है। जो सोना जनवरी 2018 में 30200 था, वह अब 64600 हो गया है।
देश के साथ प्रदेश भर में निवेश की बात करें तो निवेश के लिए ज्यादातर लोग सोने को ही ज्यादा बेहतर मानते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि सोने की कीमत पिछले कुछ सालों से लगातार आसमान पर जा रही है। ऐसा बहुत कम होता है कि कीमत में कमी आती है। ताजा उदाहरण ही ले लें। सोना पहली बार मई में रिकॉर्ड 63 हजार के करीब पहुंच गया था। इसके बाद इसकी कीमत ने दीपावली से पहले 63 हजार को पार करके 63700 तक का सफर तय किया। इसके बाद कीमत कुछ कम हुई लेकिन अब वापस कीमत 65 हजार के करीब पहुंच गई है। 
साल भर में सोना 13 हजार हुआ था महंगा
पिछले साल धनतेरस और पुष्य नक्षत्र और दीपावली के समय राजधानी रायपुर में सोने की कीमत 50 हजार दो सौ रुपए थी, जो इस साल धनतेरस पर 63 हजार रही। यानी एक साल में कीमत में 13 हजार का इजाफा हुआ। इतनी इजाफा पहले कभी किसी साल नहीं हुआ है। पिछले साल तो ज्यादातर समय कीमत 50 हजार के आस-पास ही रही है। इस साल कीमत में लगातार इजाफा होने से पहले कीमत 55 हजार के पार हुई। इसके बाद देश में सोना पहली बार इस साल 60 हजारी हुआ और इसके बाद सोना 63 हजारी की राह पर चला और अंत में यह 63 हजार के भी पार हो गया। अब यह 65 हजारी बनने वाला है।
प्रॉपर्टी में फायदे का सौदा
सोने के बाद निवेश के लिए लोग प्रॉपर्टी को सबसे अच्छा मानते हैं। रियल एस्टेट में बने मकानों की कीमत तो साल भर में करीब 12 से 15 फीसदी तक बढ़ती है, लेकिन प्लॉट की कीमत में ज्यादा इजाफा होता है। बिल्डर शैलेश वर्मा के मुताबिक प्लॉट की कीमत हर हाल 20 फीसदी तक बढ़ जाती है। यही वजह है कि लोग निवेश प्लाॅट में ज्यादा करते हैं।
शेयर बाजार ज्यादा भरोसेमंद नहीं
शेयर बाजार में भी यूं तो फायदा होता है, लेकिन यह ज्यादा भरोसेमंद नहीं है। जानकारों के मुताबिक पिछले तीन सालों में इसमें करीब 25 फीसदी तक का रिटर्न मिला है, लेकिन पिछले साल की बात करें तो इसका प्रतिशत 15 रहा है। इसके अलावा एफडी की बात करें तो अब इसके ब्याज में इजाफा हुआ है। पहले इसमें रिटर्न 5.5 से छह फीसदी ही था। अब यह सात फीसदी से ज्यादा हो गया है, लेकिन सोने के मुकाबले में कोई भी सेक्टर बेहतर नहीं है। सराफा कारोबारी हरख मालू के मुताबिक सोने की कीमत पांच साल में डबल हो गई है।

Related Articles

Back to top button