साव ने कहा- इसलिए राज्य सरकार की चुनौती नहीं स्वीकारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साव ने कहा- इसलिए राज्य सरकार की चुनौती नहीं स्वीकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ,सांसद अरुण साव ने कहा है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केंद्र सरकार द्वारा किए जाने वाले भुगतान को लेकर राज्य सरकार ने आंकड़े जारी करने की चुनौती स्वीकार नहीं की। क्योंकि राज्य सरकार ने भ्रामक जानकारी दी थी। कांग्रेस जनता को सत्य बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी तो उन्होंने राष्ट्रीय परिपेक्ष की जगह राज्य के आंकड़े जारी किए हैं।

श्री साव ने फिर एक चुनौती दी है कि कांग्रेस में दम है तो बताए कि धान का कितना पैसा उन्होंने किसानों को दिया और उसी धान से बना चावल खरीदकर केंद्र ने कितना पैसा दिया। उन्होंने कहा, आंकड़े जारी किए तो मालूम हो जाएगा की धान खरीदी के सोलह आने में से मात्र 1 आना राज्य सरकार दे रही है। केंद्र सरकार धान खरीदी के लिए बारदाने से लेकर परिवहन तक सभी व्यय वहन करती है।

श्री साव ने कहा, छत्तीसगढ़ के किसानों का 61 लाख मीट्रिक टन चावल जो लगभग 90 से 95 लाख मीट्रिक टन धान होता है। उसे केंद्र की मोदी सरकार खरीद रही है। कांग्रेस आंकड़े जारी करने की चुनौती स्वीकार करें और बताएं कि केंद्र ने चावल खरीद कर कितना रुपया दिया और इस वर्ष कितना देने वाली है। राज्य सरकार बार-बार झूठ कहती है कि धान का एक भी रुपया केंद्र नहीं देता जबकि विधानसभा में स्वयं वह स्वीकार कर चुकी है कि राज्य एक एजेंसी के रूप में ही धान की खरीदारी करता है यहां तक की मंत्री अमरजीत भगत ने तो विधानसभा में यह राशि भी बताई थी कांग्रेस में दम है तो आंकड़े जनता के सामने रखें।

Related Articles

Back to top button