Share Market : चार दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में बाजार ने की वापसी, सेंसेक्स 461 अंक चढ़ा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Share Market : चार दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में बाजार ने की वापसी, सेंसेक्स 461 अंक चढ़ा

मुंबई : एशियाई बाजारों में आंशिक सुधार के बीच घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 461.82 अंक चढ़कर 57,607.04 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 144.15 अंक बढ़कर 17,160.45 पर था।

सेंसेक्स में आईटीसी, पावर ग्रिड, हिदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले और एनटीपीसी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर मारुति, टाइटन, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिद्रा बैंक में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और शंघाई के बाजार हरे रंग में थे, जबकि सोल तथा हांगकांग कमजोर थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरकर बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत चढ़कर 84.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 5,101.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button