सर्वे के आंकड़े बता रहे, 2024 में फिर होगी भाजपा की बंपर जीत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सर्वे के आंकड़े बता रहे, 2024 में फिर होगी भाजपा की बंपर जीत

नई दिल्ली । एक सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं ‎कि लोकसभा में भी भाजपा की बड़ी जीत होने वाली है। वहीं कांग्रेस को केवल 52 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी का विजयरथ 2024 लोकसभा चुनाव में भी जारी रहने के आसार हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में ऐसे संकेत मिले हैं। सर्वे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस और खासतौर से नए विपक्षी गठबंधन इं‎डिया का प्रदर्शन खास नहीं होने वाला है। सर्वे ने अनुमान लगाया है कि भाजपा की अगुवाई वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी एनडीए 323 सीटें अपने पाले में कर सकता है। सर्वे से यह भी पता चला है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले ही 308 से 328 सीटें जीत सकती है। हालांकि, 2019 की तुलना में एनडीए की सीटों में कुछ गिरावट का भी अनुमान बताया जा रहा है। वहीं इस सर्वे में कांग्रेस की गाड़ी महज 52 से 72 सीटों की बीच रुक सकती है। इसके अलावा इं‎डिया गठबंधन के दल मिलकर 163 सीटें जीत सकते हैं। बता दें ‎कि करीब 18 दलों ने मिलकर भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन तैयार किया है। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदल, जनता दल यूनाइटडे, शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत कई बड़े दल शामिल हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो भाजपा ने 436 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से पार्टी ने 303 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। जबकि, 421 सीटों पर मैदान में उतरी कांग्रेस को महज 52 सीटों पर ही जीत मिल सकी थी। तब एनडीए ने 350 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया था और भाजपा ने अपने दम पर ही बहुमत हासिल कर ली थी। बता दें ‎कि हाल ही में भाजपा ने 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में 163, राजस्थान की 199 में से 115, छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल की है। उधर पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में भी भाजपा का पिछले चुनाव के मुकाबले ग्राफ बढ़ा और पार्टी को 2 सीटों पर ‎‎विजय मिली। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में भी भाजपा ने 8 सीटें अपने हम में की हैं।

Related Articles

Back to top button