national
समान नागरिक संहिता पर आगे बढ़ने के लिए सहमति जरूरी: सपा सांसद नदवी

नयी दिल्ली: 18 जुलाई (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के लोकसभा सदस्य मोहिबुल्ला नदवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में कोई कदम बढ़ाने से पहले सरकार को सहमति बनानी चाहिए और यदि ऐसा नहीं होता है तो वह ‘‘जबरन’’ होगा जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ भी है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर से पहली बार सांसद बने और संसद भवन के निकट स्थित जामा मस्जिद के इमाम नदवी ने ‘पीटीआई’ मुख्यालय में समाचार एजेंसी के संपादकों के साथ विशेष बातचीत में यह भी कहा कि भारत के मुस्लिम समुदाय के मुद्दे दूसरे समुदायों के मुद्दों से अलग नहीं है तथा इस लोकसभा चुनाव में जनता ने इस उम्मीद के साथ जनादेश दिया कि भाईचारा बने रहना चाहिए।



