State
शराब घोटाले में आबकारी अधिकारी गिरफ्तार, तीन दिनों की मिली रिमांड

रायपुर(realtimes) आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी को ईडी ने आज गिरफ्तार किया है। उनकाे महाराष्ट्र से पकड़ा गया। इसके बाद कोर्ट लाया गया। देर शाम इन्हें रायपुर की अदालत में पेश किया गया जहां विशेष न्यायाधीश अजय सिंह की अदालत में अरुण पति त्रिपाठी मामले में सुनवाई हुई। ईडी ने अरुण पति त्रिपाठी की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने तथ्यों को सुनने के बाद 3 दिन यानी कि 15 मई तक के लिए उन्हें ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले दो हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में ईडी ने कारोबारी अनवर ढेबर, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लो, नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया है । अब सभी को 15 मई को एक साथ फिर से पेश किया जाएगा।



