
असम में पिछले 37 दिनों में जापानी इंसेफेलाइटिस से कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई, जबकि 347 संक्रमित हो गए, जिससे स्वास्थ्य विभाग को इस बीमारी से निपटने के लिए विभिन्न उपाय करने पड़े। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
शनिवार को नागांव जिले से तीन ताजा मौतें हुईं, जबकि कछार, डिब्रूगढ़ और कामरूप मेट्रो सहित 10 जिलों से ताजा संक्रमण की सूचना मिली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अनुसार, 1 जुलाई से राज्य के 35 जिलों में से 22 से अधिक में वेक्टर जनित बीमारी से संक्रमित होने के बाद कम से कम 63 लोगों की मौत हो चुकी है।



