सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से मोटरसाइकिल से अपने गांव गुजरा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। रात होने के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शनिवार सुबह पूरी की गई।

मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे।। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

 

Related Articles

Back to top button