national
संसद सुरक्षा चूक: दिल्ली पुलिस ने दो और लोगों से पूछताछ की

नयी दिल्ली,21दिसंबर (ए)। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में दो और लोगों से पूछताछ की है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिन दो लोगों से पूछताछ की गई है उनमें से एक, आरोपी मनोरंजन डी का करीबी दोस्त है और कर्नाटक का रहने वाला है वहीं दूसरा व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।



